लोहरदगा: JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की टीम की जीत क्रिकेट विकास का संकेत: धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार शाम 5:00 बजे कहा कि JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना और उनकी पूरी टीम की जीत, राज्य में क्रिकेट विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व झारखंड क्रिकेट को नई दिशा देगा और खेल को आधारभूत स्तर से सशक्त बनाएगा।