पूरनपुर: बबरौआ में गलत इलाज के कारण भैंस के बच्चे की मौत, चिकित्सक पर गाली-गलौज का आरोप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बबरौआ निवासी सुरेश चंद्र ने पशु चिकित्सालय मढ़ाखुर्द कला के चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेश चंद्र का कहना है कि उनकी गर्भवती भैंस के इलाज के लिए उन्होंने चिकित्सक से संपर्क किया, लेकिन चिकित्सक खुद आने के बजाय अपने एक प्राइवेट सहयोगी को भेज दिया। आरोप है कि सहयोगी ने गलत इलाज किया, जिससे भैंस के पेट में बच्चे मर गए।