झारखंड छात्र मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल विवेक शर्मा के नेतृत्व में संत कोलंबा के प्राचार्य डॉ.बिमल रेबन से मिला।छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय में पिछले चार दिनों से बिजली नहीं होने की बात को लेकर आपत्ति जताई।बिजली नहीं होने से महाविद्यालय में कक्षाएं बाधित हो रही हैं।