बखरी: बखरी में बाबा गरीबनाथ मंदिर नवनिर्माण कमेटी की गणेश मेला आयोजन को लेकर बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा
बखरी में बाबा गरीब नाथ मंदिर नव निर्माण कमेटी का बुधवार को गणेश मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गणेश प्रतिमा पूजन से तीन दिवसीय मेला प्रारंभ होने की जानकारी संयोजक दिलीप केसरी के द्वारा दिया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष की तैयारी और पंडाल निर्माण का काम अंतिम चरण में है।