आरोन: आरोन में अमानक पॉलिथीन पर छापेमारी, हनुमान मंदिर से गुलाबगंज, निचला बाजार तक दुकानों से पॉलिथीन जब्त, चालान बने
गुना कलेक्टर के निर्देशन में आरोन में 17 जनवरी को नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सोनी के नेतृत्व में अमानक पॉलिथीन पर छापेमारी की। सीएमओ ने कहा, नगर के हनुमान मंदिर से शुरू कार्यवाही गुलाबगंज, मुख्य बाजार से होते हुए निचला बाजार तक दुकानों का निरीक्षण किया। अमानक पॉलिथीन जप्त कर 8 दुकानदारों के चालान काटे गए। अमानक पॉलिथीन उपयोग न करने हिदायत दी गई।