जमुआ: जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत के खेदुआडीह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर हुई मौत
Jamua, Giridih | Jun 30, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा पंचायत के खेदुआडीह गांव में मंगलवार को 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।