चैनपुर: फारबिस बांध-पनेरीबांध गांव में दो युवकों को रौंदकर भाग रही बस पुलिस ने ज़ब्त की, चालक की तलाश जारी
चैनपुर थाना पुलिस ने फारबिस बांध-पनेरीबांध गांव में दो युवकों को रौंदकर भाग रही एक यात्री बस (जेएच03एआर 0194) को पुलिस ने किया जब्त किया है। उसके चालक की तलाश तेज की गयी है। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत लवाहीखुर्द गांव निवासी 36 वर्षीय विजय बैठा के रूप में हुई है। वहीं घायल चैनपुर के रबदा गांव निवासी अशरफी चौधरी बताया गया है।