विदिशा नगर: आचार्य कॉलोनी में पानी का संकट, टैंकर की कमी से पानी सप्लाई बाधित, लोग परेशान
विदिशा की आचार्य कॉलोनी में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे कॉलोनीवासियों का कहना है कि टैंकर से पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। लोगों के अनुसार टैंकर दो-दो दिन में एक बार आता है, जिससे एक टैंकर से पूरे परिवार का पानी भर पाना संभव नहीं हो पाता।