छतरपुर नगर: रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का क्षत-विक्षत शव,जांच में जुटी पुलिस,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
मातगुवां थाना क्षेत्र के ढड़ारी रेलवे ब्रिज के पास शनिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर प्रॉपर्टी डीलर संतोष पाठक का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललितपुर-खजुराहो मेमो ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मौके से मृतक की स्कूटी एटीएम कार्ड और जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आज 21 जून दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ है।