डीग: डीग पैलेस में एएसआई ने शुरू की गिफ्ट आइटम शॉप, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
ऐतिहासिक डीग पैलेस आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पैलेस के मुख्य द्वार के दाईं ओर गिफ्ट आइटम की एक विशेष दुकान शुरू की गई है। इस पहल से अब लोगों को स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार सामग्री खरीदने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।