हरसूद: स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर धारूखेड़ी मंडल ने ग्राम मौजवाड़ी माल में निकाला पथ संचलन
Harsud, Khandwa | Sep 28, 2025 रविवार को ग्राम मौजवाडी माल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्यमें धारूखेड़ी मंडल द्वारा पथ संचलन निकाला गया। रविवार सुबह 11 बजे के लगभग धारूखेड़ी मंडल द्वारा ग्राम मौजवाडी माल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धारूखेड़ी मंडल के 7 ग्रामों के स्वयंसेवक शामिल हुए।