सेन पश्चिम पर के बैजूपुरवा गांव में चोरों ने रात के अंधेरे में पांच घरों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दो घरों से चार लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ली।जबकि तीन मकान में सेंध ही बना पाए। रविवार सुबह लोग सो कर उठे तो उन्हे घटना का पता चला रविवार दोपहर 1:00 बजे पीड़ितो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।