जगाधरी: जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का नहीं किया जाएगा प्रयोग- जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि यदि कोई राजनीतिक दल रोड शो का काफिला निकलता है तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए और जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। इसके अतिरिक्त रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।