जगाधरी: जिला जेल यमुनानगर में बन्दियों की कलाइयों पर राखी बांधकर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबन्धन का पावन पर्व
जेल में परिरूद्ध रहने के कारण कोई भी बन्दी मौलिक अधिकारों से वंचित ना रहे और जेल में बन्द होने पर उनके अन्दर अपराधबोध की भावना को कम किया जा सके तथा परिवार की दूरी के कारण पैदा हुई निराशा,कुंठा व तनाव को दूर करने तथा जेल में अच्छे से रक्षाबन्धन का पावन पर्व मनाने के उद्देश्य से मोहम्मद अकील, महानिदेशक कारागार हरियाणा द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गए