मांझी: दाउदपुर बस पड़ाव के पास हाईवे की चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
Manjhi, Saran | Jun 27, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर बस पड़ाव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवे के चपेट में आने से कृष्णा होटल के संचालक 35 वर्षीय विमल कुमार साह की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक सिसवा खुर्द गांव निवासी कृष्णा साह का पुत्र था। विमल कुमार रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे अपना होटल खोलने जा रहा था इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने उन्हें कुचल दिया।