पन्ना: पन्ना में 'रफ़्तार का तांडव': बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा के उड़ाए परखच्चे, 5 सवारियां जिंदगी-मौत के बीच!
Panna, Panna | Jun 11, 2026 पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर एक तेज रफ़्तार, बेलगाम ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ा दिए। इस आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।