तारापुर: तारापुर में बेमौसम बारिश से कहर, कटनी से पहले खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसान मुआवजे की मांग पर अड़े
तारापुर प्रखंड में बुधवार की संध्या हुई तेज बारिश ने किसानों की के मेहनत पर पानी फेर दिया है. कटनी से ठीक पहले तैयार गेहूं की फसल खेतों में गिर गई जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बुधवार की दोपहर 3 बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी. कई गांव में तेज बारिश और हवा के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बीछ गई. खेतों में गिरी फसल से दोनों के खराब