फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव के अगन्दा का पूरा में रविवार दोपहर एक बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। छात्रा के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। घर पर वह अपनी बड़ी बहन के साथ थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, 24 वर्षीय छात्रा ने छत के लोहे के चुल्ले से लटककर अपनी जान दे दी।