गाण्डेय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली गई पर्यावरण जागरूकता प्रभात फेरी
Gandey, Giridih | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर से पर्यावरण जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 9 बजे शुरू हुई यह प्रभात फेरी प्रखंड कार्यालय से गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग होते हुए पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय तक पहुंची। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।