चंदेरी: शनिचरा मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों ने किया स्नान
चंदेरी का प्राचीन शनिचरा मंदिर के पास स्थित जुगनू बावड़ी में अमावस्या के दिन हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और इस बावड़ी में स्नान कर अपनी मनोकामनाएं मंदिर में जाकर मांगते हैं। 16 मई की सुबह करीबन 10:00 बजे से ही देर शाम तक भक्तों की लाइन लगी रही बताया जाता है जो भक्त अमावस्या के दिन यहां स्नान कर लोगों को दान करता है उसकी मनोकामनाएं आवश्यक पूरी होती है।