सीतापुर: नैमिषारण्य में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग हुए घायल
जनपद के नैमिषारण्य में तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। बस की ऑटो में टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया जिसके चलते चार लोग घायल हो गए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया हालत को देखते हुए एक व्यक्ति को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल में लाकर परिवार वालों ने भर्ती कराया मामले में पुलिस जांच में जुटी