हनुमानगढ़: जंक्शन में नौतपा की तपिश में परिंदों को मिला जीवनदान, महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र ने कलक्ट्रेट पार्क में लगाए परिंडे
नौतपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र सदस्यों की ओर से शनिवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में परिंडे लगाए गए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदी लाल मीना ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जीवों के प्रति मानवीय संवेदना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़