बीना: खिमलासा रोड पर अज्ञात वाहन ने 29 वर्षीय युवती को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Apr 27, 2026 29 वर्षीय पूजा पिता राजाराम निवासी भोपाल जो ग्राम खड़ेसरा शासकीय स्कूल में पदस्थ है। सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी सोमवार सुबह खिमलासा रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर में वह घायल हो गई। जिन्हें अन्य शिक्षकों की मदद से घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार किया जा रहा है।