दुधि: बभनी के बसकट्टा गांव में बाउली में डूबकर मासूम बालक की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
बभनी थाना क्षेत्र के बसकट्टा गांव में मंगलवार सुबह बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव निवासी ढाई वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अभिषेक अपने बड़े भाई और एक अन्य साथी के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बाउली के पास खेल रहा था।