14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने और मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निपटारे हेतु कुक्षी में न्यायालय परिसर से गुरुवार दोपहर 3 बजे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय कुक्षी की अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला पांडे सहित न्याधीश गण व अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।