बेगूसराय: नुरजमापुर से बलिया पुलिस ने हथियार के साथ 1 अपराधी को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नूरजमापुर से बलिया थाना की पुलिस में एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बलिया थाना को सूचना मिली कि नूरजमापुर मालगोदाम के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है. तुरंत पुलिस टीम गठित की गई और स्थल से आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया.