चारामा विकासखण्ड के ग्राम कहाड़गोंदी में आयोजित पांच दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के तहत राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर पेसा एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी शामिल हुए।