अनूपपुर: अनूपपुर जिले में मानसून अब भी सुस्त, 21 जून तक औसत से काफी कम बारिश
अनूपपुर जिले में मानसून की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। भू-संसाधन एवं जल प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 21 जून 2026 की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में चालू वर्षा ऋतु में अब तक कुल 200.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 567.6 मिमी वर्षा हो चुकी थी। जिले में शनिवार को केवल पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में 4.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।