चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के दौलतपुर पुलिस चौकी इलाके में बिना अनुमति के डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 डांस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो की नूरपुर क्षेत्र के दौलतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि बिना अनुमति के डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें डांसरो पर नोट बिखेरे जा रहे हैं।