कोल: लोधा में नकाबपोश बदमाशों ने खेरेश्वर मंदिर में की लूटपाट, महंत को बंधक बनाकर दानपात्र के काटे ताले
Koil, Aligarh | May 1, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना लोढ़ा इलाके में स्थित खेरेश्वर मंदिर की है। जहां बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे नकाबपोश बदमाशों के द्वारा लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर के महंत को बंधक बनाकर दानपात्र के ताले काटे गए। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए।महंत ने बताया कि 30 से 35 बदमाश मंदिर में घुस आए।