चांडिल थाना क्षेत्र के वनडीह गांव में एक पांच माह गर्भवती महिला 30 वर्षीय अंजली लायेक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की मामला सामने आया है।सूचना पर चांडिल पुलिस को पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि घटना की गहन जांच किया जा रहा है।