सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में रहने वाली महिला ने अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अपने पति सहित अन्य सभी ससुरालीजनों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने सहित घर से भगा देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने नाम बदलकर दूसरा विवाह भी कर लिया है। पीड़िता ने जलालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।