फारबिसगंज: फणीश्वर नाथ रेणु की 104वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव औराही हिगना में हर्ष का माहौल
आंचलिक कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की 104 वीं जयंती को लेकर उनके पैतृक गांव औराही हिगना में में हर्ष का माहौल है। लोक कथा शिल्पी के जन्मदिवस को लेकर विभिन्न आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं। ईसी कड़ी में फणीश्वर नाथ रेणु जी के दरवाजे पर अवस्थित डाक विभाग के द्वारा के पोस्ट ऑफिस में जन्म दिवस पर डाक चौपाल का आयोजन किया जाएगा।