लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान हवलदार की मौत, पुलिस विभाग में शोक
लोहरदगा ज़िले के बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार दोपहर ड्यूटी के दौरान एक हवलदार की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्रनाथ टुडू के रूप में हुई है, जो धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना मंगलवार करीब 2 बजे उस समय हुई, जब वे पुलिस लाइन के मैगजीन की देखरेख में तैनात थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों को जानकारी मिलते