पीरटांड प्रखंड के ग्राम पंचायत खुखरा में गुरुवार को 3 बजे तक “नई पहल–नए लक्ष्य, नई शुरुआत–नई सोच” के संकल्प के साथ पुस्तकालय भवन के स्थापन और पुराने भवन के मरम्मती व सौंदर्यीकरण कार्य की दिशा में कदम बढ़ाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि यह प्रयास केवल एक भवन निर्माण नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की नींव है।