शाजापुर: शाजापुर के गोरधन नाथ मंदिर में सजाई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा झांकी, हुआ विशेष श्रृंगार पूजन
रविवार को शाजापुर के गोरधन नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की झांकी सजाई गई। इस मौके पर भगवान गोवर्धन नाथ जी का भगवान जगन्नाथ जी के रूप में श्रृंगार किया गया। इस मौके पर भगवान की विशेष पूजन भी की गई। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए। गोरधन नाथ मंदिर शहरवासियों की आस्था का केंद्र हैं।