पलामू जिले के पांकी के आसेहार के तिटही टोला में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने पत्नी और प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान उदय यादव 38 वर्ष के रूप में हुई है।