पिछोर: 6 जुलाई को पिछोर आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव:विधायक प्रीतम लोधी ने की विकास की उम्मीद, जिला बनाने की उठेगी प्रबल मांग।
विधायक प्रीतम लोधी ने आज बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी 6 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर आगमन की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का यह दौरा पिछोर के लिए विकास की नई सौगातें लेकर आएगा। पिछोर की जनता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी मांग को रखेंगे