उरुवा क्षेत्र के अरांव जगदीश निवासी अभिषेक सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उनके खेत में लगा पानी का मोटर चोरी हो गया। आरोप सिंटू चौहान निवासी चचाईराम उरुवा और करन चौहान निवासी घुचियारी (सिकरीगंज) पर लगाया गया। थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान मोटर झाड़ी में छुपा हुआ मिला। पुलिस ने करन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।