मोतिहारी: मलाही पुलिस ने नशे में धूत चार लोगों को किया गिरफ्तार, इनमें एक वार्ड सदस्य भी शामिल
मलाही पुलिस ने मंगुराहां पंचायत के दामोदरपुर वार्ड संख्या नौ के वार्ड सदस्य भीम कुमार को बीस देसी लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।इस दौरान वार्ड सदस्य नशे में धुत था। साथ ही पुलिस ने नशे की हालत मे सड़क पर हंगामा मचा रहे सिरनी बेलही गांव के शक्ति राय,नगदाहां के राजन गिरी,पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के मुनील कुमार को गिरफ्तार किया।