खरगोन। शहर के व्यस्ततम दाता हनुमान मंदिर क्षेत्र में मंगलवार सुबह फिल्मी अंदाज में 27 लाख रुपये की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया। एक अनाज व्यापारी का कर्मचारी बैंक ऑफ बड़ौदा से 30 लाख रुपये निकालकर मंडी जा रहा था, तभी शातिर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।