ऊंचाहार: अरखा गाँव में '9 साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत विशेष कैम्प का आयोजन, विधायक ने की शिरकत
ऊँचाहार क्षेत्र के अरखा गाँव में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें आपूर्ति, स्वास्थ्य, विकास, श्रम, बाल विकास एवं पुष्टाहार, विधुत, दिव्यांग कल्याण, समाज कल्याण समेत डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।विधायक मनोज कुमार पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।