फिरगी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बुंदेली पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरगी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बुंदेली पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी लव कुमार अजगले निवासी फिरगी के द्वारा मार्ग में शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । सूचना पर बुंदेली पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 10 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।