nh53 ढांक टोल प्लाजा में 96 किलो गांजा के साथ बसना के एक व्यक्ति को पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
nh 53 ढांक टोल प्लाजा में 96 किलो गांजा के साथ बसना के एक व्यक्ति को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उसके विरुद्ध 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । बिजेलाल निवासी बसना के द्वारा कार में 96 किलो गांजा लेकर उड़ीसा से रायपुर की ओर जा रहा था। सूचना पर ढांक टोल प्लाजा पर कार की तलाशी लेकर 96 किलो गांजा के साथ बिजेलाल को गिरफ्तार किया गया ।