कछारडीह नाला में कोरियर वाहन के पलट जाने के बाद चार बोरी सामान चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
कछारडीह नाला में कोरियर वाहन के पलट जाने के बाद चार बोरी सामान चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोमाखान पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । कोरियर वाहन गरियाबंद से बागबाहरा की ओर जा रही थी , इस बीच कछारडीह नाला के पास रात में पलट गई थी, वाहन में रखे चार बोरी सामान को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी की गई है । हेतराम पटेल निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है ।