मंझनपुर: भतीजा निकला कोटेदार का हत्यारा, करारी पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
करारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक छोटे लाल गुप्ता अपने भतीजे राहुल के साथ दीपावली पर चित्रकूट दिया जलाने जा रहे थे। उनका शव सोंधिया पुल के पास मिला, जिस पर चाकू के कई घाव थे। करारी पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा महज 6 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने सोमवार शाम लगभग 6 बजे आरोपी भतीजे राहुल गुप्ता (30) को गिरफ्तार कर लिया।