संग्रामपुर: संग्रामपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप
यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम करीब 6 बजे संग्रामपुर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना के एएसआई भोली पासवान ने किया। इस दौरान अंबेडकर चौक, संग्रामपुर बस स्टैंड सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दोपहिया, तीनपहिया तथा चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई।