विदिशा नगर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की मांग
जिला कांग्रेस ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर NEET पेपर लीक मामले को लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आरोप लगाया कि यह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि पेपर लीक माफिया अनुचित लाभ उठा रहे हैं।