छतरपुर नगर: छतरपुर पुलिस लाइन में दो दिवसीय अनुविभागीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
छतरपुर पुलिस लाइन मैदान में आज 25 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे दो दिवसीय अनुविभागीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेलों के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और रिले रेस आयोजित की गई। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और बाधा दौड़ जैसी प्रतिस्पर्धाएं भी कराई गईं।