छतरपुर के नरसिंहगढ़ पुरवा में सोमवार शाम करीब 4 बजे जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सतना से आई 6 सदस्यीय जीएसटी टीम ने राजश्री गुटखा–पान मसाला के थोक व्यापारी कृष्णा अग्रवाल के घर छापा मारा। इस कार्रवाई की पुष्टि सतना के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन दुबे ने की। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान खरीद-बिक्री से जुड़े बिलों और दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।